सो रही किशोरी को सांप ने डंसा, अंधविश्वास के चलते हुई मौत, मचा कोहराम



मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के बाराचंवर स्थित लखनौली गांव में सर्पदंश से मासूम अचेत हो गई। जिसके बाद परिजनों के अंधविश्वास के चलते उसकी जान चली गई। गांव निवासिनी प्रियंका 13 पुत्री बृजेंद्र रात में बिस्तर पर अकेले सोई थी और परिजन कहीं गए थे। इस बीच उसे सांप ने काट लिया। इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी तो पिता ने कहा कि सो जाओ, किसी कीड़े ने काटा होगा। इधर उसकी मां घर पहुंची और उसका उपचार कराने की बजाय उसे लेकर अमवां की सती माता स्थल पर ले गई। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर अंधविश्वास के चलते हुई मौत के बाद लोगों में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज