नंदगंज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज

नंदगंज, गाज़ीपुर। रामलीला समिति नंदगंज की बैठक रविवार को श्री शिव साईंनाथ मंदिर पर हुई। जिसमें प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की चर्चित अतिप्राचीन रामलीला को सुचारु रुप से क्रियान्वित करने के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।


इस दौरान सर्वसम्मति से पंकज जायसवाल को अध्यक्ष, श्रीकृष्ण जायसवाल, विनोद गुप्ता व रमेश विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, रत्नेश जायसवाल को महामंत्री, डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष, दीप्तवान जायसवाल को आय-व्यय निरीक्षक, लल्लन गुप्ता, संतलाल वर्मा व दुर्गेश जायसवाल को व्यवस्थापक, फौजदार यादव, लवकुश गुप्ता, लालपरीखा गुप्ता तथा संतोष कुमार जायसवाल को संरक्षक चुना गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अर्चना सिंह ने तथा संचालन महेश बरनवाल ने किया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज