ससुराल जाने को निकले युवक का संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला शव, कोहराम





कर्नलगंज। थानाक्षेत्र के फतवापुर गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। उसकी शिनाख्त राम सिंह 23 पुत्र मुंशीलाल निवासी कोंचा के रूप में हुई। उक्त युवक मंगलवार से ही लापता था, जिसके बाबत थाने में तहरीर दी गई थी। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। राम सिंह के परिजनों नेबताया कि उसकी पत्नी ममता 7 जून को अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद मंगलवार को वो ससुराल जाने के लिए घर से निकला था और लापता हो गया था। इसके लिए थाने में भी तहरीर दी गई थी। लेकिन बुधवार को उसकी लाश संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकी मिली। इस बाबत सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि ये मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 148 सालों बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग, शनि जयंती व सूर्यग्रहण हुए एक साथ, वट के साथ पूजे गए पीपल वृक्ष
पिता सूर्य पर लगा था ग्रहण और पुत्र शनिदेव की मन रही थी जयंती, 5 घंटे तक अंधेरे में रहे सूर्यदेव >>