शताब्दी न्यूज इफेक्ट : पीड़िता की फरियाद कुबूल, पति व 3 दोस्तों के खिलाफ दर्ज हुआ नामजद मुकदमा





नंदगंज। थानाक्षेत्र के सहेड़ी स्थित करैला निवासिनी सुनीता गोंड द्वारा थाने में तहरीर देने के बावजूद शिकायत न दर्ज होने की खबर को शताब्दी न्यूज द्वारा प्रकाशित किए जाने के बाद आखिरकार पुलिस ने पीड़िता के पति समेत उसके 3 मित्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करैला निवासिनी सुनीता का आरोप था कि उसका पति विनोद गोंड दूसरी शादी कर लिया है। जिसके बाद उसने पति द्वारा खर्च न मिलने पर उससे संबंध खत्म कर एक कमरे में रहने लगी। इसके बावजूद वो उसे प्रताड़ित करता है और उसके कमरे का दरवाजा भी बंद कर दिया है। बताया कि उसके पति का दोस्त देवेंद्र, सुदामा व मनेजर भी उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़खानी करते हैं। पीड़िता ने शिकायत किया था कि थाने जाने के बावजूद उसकी तहरीर दर्ज नहीं की जा रही है। जिसके बाद शताब्दी न्यूज ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस ने पति समेत उसके दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< हत्या के प्रयास में लंबे समय से फरार सगे गैंगस्टर भाई गिरफ्तार
नई कार्यभूमि पर रवाना हुए चौकी इंचार्ज, सहकर्मियों व उद्योग व्यापार समिति ने दी विदाई >>