कोरोना संक्रमित सपा मुखिया की सलामती के लिए सवा लाख महामृत्युंजय जाप कराएंगे सुभाष पासी


सैदपुर। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनके संक्रमित होने के बाद समर्थकों द्वारा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। अखिलेश यादव के संक्रमित होने के बाद उनकी मंगल कामना के लिए स्थानीय विधायक सुभाष पासी मुंबई के जुहू स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में वैदिक रीति रिवाजों से सवा लाख अखंड महामृत्युंजय जाप का आयोजन करेंगे। विधायक ने बताया कि अखिलेश यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए ये आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें सिर्फ ब्राह्मण व हम मौजूद रहेंगे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज