एक बार फिर गाजीपुर के लिए तत्पर दिखे मनोज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष समेत 16 को कराया बर्फ से रेस्क्यू





नंदगंज। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भले ही गाजीपुर को छोड़कर जम्मू कश्मीर जा चुके हों लेकिन आज भी उनकी मानवीय संवेदनाएं जिलेवासियों के लिए गाहे बगाहे दिखती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर से तक देखने को मिला, जब भाजपा नंदगंज के मंडल अध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा अपने 16 मित्रों के साथ जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के दौरान फंस गए। विनीत मां वैष्णो देवी के दर्शन को गए थे और दर्शनोपरांत सभी लोग बर्फबारी का आनन्द लेने कश्मीर चले गए। रविवार को वापस लौटते वक्त काजीगंड के पास उनकी बस बर्फ में धंस गयी। जिससे वो वहीं फंस गए। इस बीच 9 घण्टे तक जब बर्फबारी नहीं रुकी तो मंडल अध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा ने एलजी कार्यालय से सम्पर्क किया। जिसके बाद मनोज सिन्हा ने तत्काल संज्ञान लिया तो अनंतनाग प्रशासन हरकत में आ गया। इसके बाद उन्हें बर्फ में से सुरक्षित निकाल कर खानपान व गेस्ट हाउस की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। इसके बाद अगली सुबह सभी को उपराज्यपाल के निर्देश पर कश्मीर से सुरक्षित जम्मू तक पहुंचाया गया। मनोज सिन्हा के इस दरियादिली के लिए सभी ने उनका हार्दिक आभार जताया है। यात्रियों में राकेश यादव, अमित विश्वकर्मा, अमित सिंह, मनीष पांडेय, उत्तम यादव, पंकज सिंह, जितेंद्र यादव, दिनेश यादव, आशीष सिंह, आकाश सिंह, मंटू यादव, शशांक, पिंटू, शुभम जायसवाल आदि थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, तख्तियों से जगाया ‘देश’
बालिकाओं ने लघुनाटिका दिखाकर लोगों को किया जागरूक, कहा - अन्य बालिकाओं को स्कूल आने को प्रेरित करें बालिकाएं >>