गाजीपुर : 25 नवंबर को चलेगी छपरा-बांद्रा टर्मिनस त्योहार स्पेशल ट्रेन, औड़िहार और बनारस में भी होगा ठहराव





गाजीपुर। दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रियों की वापसी को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे ने छपरा-बांद्रा टर्मिनस-छपरा आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 05185 छपरा-बांद्रा टर्मिनस 25 नवंबर बुधवार को छपरा से रात 9 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सुरेमनपुर, बलिया, रसड़ा और मऊ होते हुए 26 नवंबर की रात 1ः15 बजे औड़िहार पहुंचेगी। यहां से बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला, आगरा, बयाना, कोटा, नागदा और रतलाम होते हुए तीसरे दिन सुबह 8ः10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस-छपरा 27 नवंबर शुक्रवार को सुबह 10ः45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग और ज्ञानपुर रोड होते हुए रात 8ः15 बजे बनारस पहुंचेगी। इसके बाद रात 9ः27 बजे औड़िहार से रवाना होकर मऊ, रसड़ा, बलिया और सुरेमनपुर होते हुए तीसरे दिन रात 1ः30 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जेनेरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी, आठ सामान्य द्वितीय श्रेणी और आठ शयनयान श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इस विशेष ट्रेन से मुंबई और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : छपरा से उधना के लिए 24 नवंबर को चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, औड़िहार के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा
गोरखपुर : वलसाड से रक्सौल के लिए 22 नवंबर को चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, गोरखपुर में भी होगा ठहराव >>