अनौनी : रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की हुई पहचान, ट्रेन हादसे में वाराणसी के युवक की मौत





अनौनी। सिधौना रामपुर हाल्ट के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई। मृतक वाराणसी जिले के चौबेपुर थानाक्षेत्र के टेकुरी गांव निवासी पवन कुमार सिंह (36) पुत्र धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। बता दें कि पवन कुमार सिंह किसी निजी कार्य से क्षेत्र में आए हुए थे। इसी दौरान सिधौना रामपुर हाल्ट के पास उनका शव ट्रैक किनारे पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का बताया जा रहा है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में शिनाख्त होने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पवन कुमार सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दो भाइयों में छोटे पवन की असमय मौत से परिजन सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हादसे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : संविधान दिवस पर मुंसफी में हुई गोष्ठी, सिविल जज ने सभी को दिलाई संविधान की शपथ, की संवैधानिक जिम्मेदारियों के निर्वहन की अपील