वाराणसी : संविधान दिवस पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनाया संविधान दिवस, पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

वाराणसी। सम्पूर्ण भारतीय रेल के साथ पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में भी गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान डीआरएम कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रस्तावना में भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता प्रदान करने के संकल्प का उल्लेख किया गया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सौरभ राठौर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर अजय कुमार आदि रहे।
इसी क्रम में मंडल चिकित्सालय पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आरजे चौधुरी ने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। विभिन्न यूनिटों और उपमंडल कार्यालयों में भी संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना दोहराई गई।

