जखनियां : संविधान दिवस पर कांग्रेस ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी





जखनियां। संविधान दिवस पर गुरुवार को कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। इसके अनुरूप आचरण करने से समाज में आपसी दूरियां कम होंगी और देश की एकता एवं अखंडता मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। संविधान में धर्मनिरपेक्षता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, संप्रभुता तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों का पालन करने से देश लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मजबूती से आगे बढ़ सकता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षित बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया था। धर्म और जाति के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा है। इस मौके पर सर्वानंद चौबे, अरुण कुमार लाल, नवीन चंद, मोहन राम, रामकिशन चौहान, मिट्ठू, गणेश पांडेय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : छत का करकट तोड़कर ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे चोर, 50 हजार की नकदी व सामान पर किया हाथ साफ
सिधौना : कतार विधि से गेहूं की खेती से बढ़ सकती है उत्पादन क्षमता, बीज की भी होगी बचत, किसानों को दी गई जानकारी >>