करंडा : छत का करकट तोड़कर ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे चोर, 50 हजार की नकदी व सामान पर किया हाथ साफ





करंडा। थानाक्षेत्र के दीनापुर गांव में चोरों ने यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। बीती रात छत का करकट तोड़कर दुकान में घुसे चोर काउंटर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। जाते समय चोरों ने लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक हर्ष सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार की रात करीब 11ः30 बजे चोर दुकान में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। चोर छत का करकट तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सीधे काउंटर तक पहुंच गए। गुरूवार की सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे संचालक ने अंदर का सामान बिखरा देखा। छत का करकट टूटा हुआ था और काउंटर से नकदी गायब थी। लैपटॉप क्षतिग्रस्त मिले, जबकि सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर फेंक दिए गए थे। घटना की सूचना संचालक ने तत्काल डायल 112 पर दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : भाजपा ने संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाया संविधान दिवस, संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को बताया सशक्त लोकतंत्र की पहचान
जखनियां : संविधान दिवस पर कांग्रेस ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी >>