भांवरकोल : यात्रियों से भरी चलती पिकअप में अचानक तबीयत बिगड़ने से पिकअप चालक की मौत, परिजनों का बुरा हाल





भांवरकोल। थानाक्षेत्र के सुखडेहरा गांव निवासी 42 वर्षीय पिकअप चालक बिहारी यादव की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिहारी यादव अपनी पिकअप से प्रतिदिन भांवरकोल से लट्ठूडीह तक यात्रियों को लाने-ले जाने का कार्य करते थे। इसी वाहन से मिलने वाले भाड़े और घर पर खेती के सहारे वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार की सुबह वह यात्रियों को लेकर भांवरकोल से लट्ठूडीह गए थे। वहां से यात्रियों को लेकर वापस भांवरकोल लौटते समय रेवसड़ा चट्टी के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी होने लगी और कुछ ही देर में पिकअप में ही उनकी मौत हो गई। पिकअप में बैठे यात्रियों को रेवसड़ा के एक अन्य चालक ने वाहन चलाकर भांवरकोल पहुंचाया। यात्रियों को उतारने के बाद ग्रामीणों की मदद से बिहारी यादव के शव को उनके पैतृक आवास पहुंचाया गया। बिहारी की मौत के बाद पत्नी सीमा देवी सहित पुत्रों व पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : महिला मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने के लिए घर-घर संपर्क करेंगी भाजपा कार्यकर्ता - सरोज कुशवाहा
भीमापार : प्रेरणा और यू-डायस पोर्टल के नामांकन में बड़ा अंतर, सवालों के घेरे में आया सादात के कई विद्यालयों का डेटा, कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल >>