मरदह : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम





मरदह। नोनहरा थानाक्षेत्र के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे स्थित सुसुंडी गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय जितेंद्र यादव उर्फ मुलायम पुत्र रमेश यादव निवासी मिर्जापुर, जंगीपुर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जितेंद्र यादव मिर्जापुर क्यामपुर के टोल प्लाजा ड्यूटी करते थे। वो बीती रात अपनी ड्यूटी करने के बाद मुहम्मदाबाद के फकराबाद गांव में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गए थे। वहां से लौटते समय सुसुंडी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि बेटा रात में ही घर आने वाला है तो मैंने कहा भी था कि रात में रिश्तेदारी में ही रूक जाओ लेकिन वो नहीं माना। मृतक 3 भाईयों में बीच के थे और अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भीमापार : प्रेरणा और यू-डायस पोर्टल के नामांकन में बड़ा अंतर, सवालों के घेरे में आया सादात के कई विद्यालयों का डेटा, कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल
जखनियां : सिखड़ी बाजार के पास अचानक हुआ कुछ ऐसा कि नाले में बहने वाली थी देशी शराब >>