गाजीपुर : छपरा से उधना के लिए 24 नवंबर को चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, औड़िहार के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा

गाजीपुर। दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे ने छपरा-उधना-छपरा आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05115 छपरा-उधना 24 नवंबर मंगलवार को छपरा से शाम 6ः20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बलिया, रसड़ा, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज और जौनपुर होते हुए रात 1ः30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा और भुसावल होते हुए तीसरे दिन सुबह 5ः20 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05116 उधना-छपरा 26 नवंबर गुरुवार को उधना से सुबह 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी और मिर्जापुर होते हुए अगले दिन दोपहर 1ः45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, रसड़ा और बलिया होते हुए रात 8ः50 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक एलएसएलआरडी, एक जेनेरेटर सह लगेज यान, सात सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, दो शयनयान, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और एक वातानुकूलित कुर्सीयान कोच शामिल होंगे। रेलवे के इस निर्णय से त्योहार के बाद गुजरात की ओर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

