गोरखपुर : वलसाड से रक्सौल के लिए 22 नवंबर को चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, गोरखपुर में भी होगा ठहराव





गोरखपुर। दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी की सुविधा के लिए रेलवे ने वलसाड-रक्सौल त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09137 वलसाड-रक्सौल 22 नवंबर रविवार को वलसाड से रात 10ः20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नवसारी और सूरत होते हुए 23 नवंबर को वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा और टूंडला से होकर गुजरेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल से होते हुए 24 नवंबर की रात 12ः58 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा और बस्ती होते हुए सुबह 6ः55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद नरकटियागंज से होते हुए दोपहर 1 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह और एसएलआर के दो कोच शामिल होंगे। इस एकल यात्रा विशेष ट्रेन से गुजरात से पूर्वांचल और बिहार लौटने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : 25 नवंबर को चलेगी छपरा-बांद्रा टर्मिनस त्योहार स्पेशल ट्रेन, औड़िहार और बनारस में भी होगा ठहराव
गोरखपुर : अंबेडकर नगर से गोरखपुर के लिए 22 नवंबर को चलेगी विशेष ट्रेन, मऊ-आजमगढ़ से होते हुए होगी रवाना >>