नोनहरा : पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार के खाते में वापस कराए रूपए, जताया आभार

नोनहरा। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने यूपीआई के माध्यम से ठगी के शिकार हुए युवक के खाते में 19,487.41 रुपये वापस कराए हैं। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। थाना क्षेत्र के बरार गांव निवासी आकिब खान पुत्र खुर्शीद अहमद के साथ ऑनलाइन यूपीआई फ्रॉड हुआ था। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी रोहित द्विवेदी, कां. शिवम शर्मा, प्रभात कुमार, अरुण कुमार व शालू सरोज के संयुक्त प्रयास से ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

