मुहम्मदाबाद : गंगा में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी





मुहम्मदाबाद। थानाक्षेत्र के सेमरा गांव के पास गुरुवार को गंगा नदी में बहता हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चा फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। पानी में रहने के कारण शव फूल गया था। उसके शरीर पर पूरी बांह का सफेद कुर्ता व भूरे रंग का अंडरवियर पहन रखा था। उसकी दाढ़ी व बाल भी काफी बड़े थे। पुलिस ने शव को मर्चरी भेजकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भदौरा : भदौरा-करहिया के बीच चलती ट्रेन से अलग होकर आगे बढ़ गया इंजन, वापस लाकर जोड़ने तक 40 मिनट तक खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन
नंदगंज : डबल मर्डर कांड में हत्यारों का अब तक नहीं लगा सुराग, नामजद की तलाश में खाक छान रही पुलिस >>