देवकली : नाली पर अतिक्रमण से 15-20 परिवारों का रास्ता प्रभावित, 12 वर्षीय बालक ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, वीडियो वायरल





देवकली। क्षेत्र के भितरी तरफ सदूर गांव में नाली पर अतिक्रमण किए जाने से करीब 15 से 20 परिवारों के आवागमन में परेशानी होने का मामला सामने आया है। गांव के 12 वर्षीय बालक अब्दुल गनी ने वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुहार लगाकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। उसका आरोप है कि पड़ोसी ने सरकारी नाली को ऊंचा कर उस पर ईंटें जोड़ दी हैं, जिससे रास्ता संकरा और बाधित हो गया है। इसके चलते उसका ट्रैक्टर और अन्य चार पहिया वाहन घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे खेती-किसानी के कार्यों में भी दिक्कत हो रही है। अब्दुल ने बताया कि इस रास्ते से आसपास के 15 से 20 परिवारों का आवागमन होता है। रास्ता बाधित होने से बच्चों के स्कूली वाहनों, एंबुलेंस तथा मकान निर्माण के लिए बिल्डिंग मैटेरियल ले जाने वाले वाहनों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले यह रास्ता पर्याप्त चौड़ा था, लेकिन नाली पर निर्माण किए जाने के बाद आवागमन प्रभावित हो गया है। मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के अलावा अब्दुल ने एसडीएम ज्योति चौरसिया को लिखित शिकायत दी है। जिस पर एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : मुख्यमंत्री योगी की मां के निधन पर अठगांवा में हुई शोकसभा, पूर्व एमएलसी ने जताया शोक
गाजीपुर : छपरा से उधना के लिए 24 नवंबर को चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, औड़िहार के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा >>