अनौनी : मुख्यमंत्री योगी की मां के निधन पर अठगांवा में हुई शोकसभा, पूर्व एमएलसी ने जताया शोक





अनौनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर क्षेत्र के अठगावां स्थित श्री किरतू राय, ठाकुर देवकरन सिंह ट्रस्ट के तत्वावधान में शोकसभा का आयोजन किया गय। इस दौरान पूर्व एमएलसी डॉ. कैलाश सिंह सहित सभी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व एमएलसी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : कनेरी गांव में बंदरों का नहीं थम रहा आतंक, 8 वर्ष के मासूम बच्चे समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को काटकर किया है घायल
देवकली : नाली पर अतिक्रमण से 15-20 परिवारों का रास्ता प्रभावित, 12 वर्षीय बालक ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, वीडियो वायरल >>