वाराणसी : छपरा से उधना व आनंद विहार के लिए 21 नवंबर को चलेगी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेनें, रेलवे ने दी सौगात

वाराणसी। दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रियों की वापसी की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने छपरा से उधना के बीच एक फेरे में आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05305 छपरा-उधना विशेष गाड़ी 21 नवंबर शनिवार को छपरा से शाम 6ः20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बलिया से रात 8 बजे, रसड़ा से 8ः45 बजे, मऊ से 9ः40 बजे और आजमगढ़ से रात 10ः45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद शाहगंज से रात 11ः40 बजे रवाना होकर अगले दिन जौनपुर से रात 12ः30 बजे और वाराणसी जंक्शन से रात 1ः30 बजे गुजरेगी। आगे मिर्जापुर से सुबह 5 बजे, प्रयागराज छिंवकी से 6ः55 बजे, मानिकपुर से 9 बजे, सतना से 10ः45 बजे, कटनी से दोपहर 12ः45 बजे और जबलपुर से दोपहर 1ः55 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद इटारसी से शाम 5ः55 बजे, खंडवा से रात 9ः15 बजे और भुसावल से रात 11ः10 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन धरणगांव से रात 12ः20 बजे, अमलनेर से 1ः05 बजे, दोंडाईचा से 2ः05 बजे, नंदुरबार से 2ः50 बजे तथा ब्यारा से सुबह 4ः30 बजे छूटकर ट्रेन उधना सुबह 5ः20 बजे पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के दो, एक एलएसएलआरडी और एक जनरेटर सह लगेज यान शामिल होगा।
इसी क्रम में रेलवे ने छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच गोरखपुर होकर त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी 21 नवंबर शनिवार को छपरा से शाम 5 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 05014 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष गाड़ी 22 नवंबर रविवार को चलेगी। छपरा से चलने वाली ट्रेन सीवान से शाम 5ः52 बजे, थावे से 6ः35 बजे, तमकुही रोड से 7ः20 बजे, पडरौना से 7ः58 बजे, रामकोला से रात 8ः30 बजे और कप्तानगंज से 9ः05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद गोरखपुर से रात 10ः40 बजे, खलीलाबाद से 11ः30 बजे और बस्ती से 11ः57 बजे रवाना होगी। अगले दिन ट्रेन गोंडा से रात 1ः30 बजे, बुढ़वल से 2ः47 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से सुबह 4ः40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 7ः05 बजे, टूंडला से 11ः02 बजे और गाजियाबाद से दोपहर 3ः07 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल दोपहर 3ः50 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05014 आनंद विहार टर्मिनल से 22 नवंबर को शाम 6ः45 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद से शाम 7ः52 बजे और टूंडला से रात 11ः47 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन कानपुर सेंट्रल से सुबह 3ः55 बजे, लखनऊ से 6ः25 बजे, बाराबंकी से 7ः22 बजे, बुढ़वल से 8ः17 बजे, गोंडा से 9ः50 बजे, बस्ती से 11ः24 बजे, खलीलाबाद से दोपहर 12 बजे और गोरखपुर से 12ः55 बजे रवाना होगी। इसके बाद कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड और थावे होते हुए सीवान शाम 5ः35 बजे पहुंचेगी और छपरा शाम 6ः40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के तीन, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के सात और एसएलआरडी के दो कोच शामिल होंगे।

