वाराणसी : लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छपरा के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, गोरखपुर होकर होगा संचालन





वाराणसी। दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छपरा के बीच गोरखपुर होकर त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी 20 नवंबर शुक्रवार को रवाना होगी। वहीं वापसी में 01128 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 23 नवंबर सोमवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 11ः15 बजे रवाना होगी। ठाणे से रात 11ः35 बजे और कल्याण जंक्शन से 11ः52 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन इगतपुरी से रात 1ः52 बजे, नासिक रोड से 2ः32 बजे, भुसावल से सुबह 7ः10 बजे, इटारसी से दोपहर 1ः05 बजे, भोपाल से 3ः10 बजे, बीना से शाम 6ः03 बजे और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से रात 8ः40 बजे रवाना होगी। इसके बाद उरई से रात 10ः03 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल से रात 1ः50 बजे, ऐशबाग से सुबह 3ः55 बजे, बाराबंकी से 5ः18 बजे, गोंडा से 6ः51 बजे, मनकापुर से 7ः24 बजे, बस्ती से 8ः27 बजे, खलीलाबाद से 9ः05 बजे और गोरखपुर से सुबह 11ः25 बजे प्रस्थान करेगी। देवरिया सदर से दोपहर 12ः40 बजे और सीवान से दोपहर 2 बजे छूटकर ट्रेन छपरा शाम 4ः20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01128 छपरा से 23 नवंबर को शाम 7ः30 बजे रवाना होगी। सीवान से रात 9ः55 बजे, देवरिया सदर से रात 11ः15 बजे और अगले दिन गोरखपुर से रात 12ः30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल होते हुए झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे से गुजरकर तीसरे दिन दोपहर 2ः55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 11, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ और एसएलआरडी के दो कोच शामिल होंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : छपरा से उधना व आनंद विहार के लिए 21 नवंबर को चलेगी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेनें, रेलवे ने दी सौगात
वाराणसी : रेलवे और एनडीआरएफ ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर किया मंथन, राहत-बचाव पर जोर >>