नंदगंज : छठ पर घर बंद कर घाट पर गए थे परिजन, पीछे से चोरों ने कर ली थी लाखों की चोरी, 5 लाख के जेवरों संग 3 चोर गिरफ्तार





नंदगंज। छठ पर्व के दौरान घरों में ताला बंद कर घाट पर पूजा करने गए लोगों के मकानों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। एसओ अतुल मिश्र ने बताया कि छठ पर्व के दौरान घरों में ताला बंद होने का फायदा उठाकर तीन मकानों को निशाना बनाया गया था। इस मामले में थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। इस बीच गुरुवार को उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह मुखबिर की सूचना पर कुसुम्हीं कलां स्थित पोखरे के पास कूड़ाघर के नजदीक से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए। पूछताछ मे ंउन्होंने अपना नाम आशीष कुमार पुत्र रविंद्र राम, रोहित कुमार पुत्र अवधेश नारायण राम व आशीष कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी धरवां बताया। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी के 30 हजार रुपये नकद सहित चोरी के मंगलसूत्र के 3 लॉकेट, दो जोड़ी कान के टप्स, दो जोड़ी झुमके, एक जोड़ी झाला, एक छोटा हार, दो गले की सिकड़ी, तीन अंगूठियां व सात गुरिया बरामद की। इसके अलावा चांदी की 4 जोड़ी पायल, दो स्मार्टफोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। जेवरों की कीमत करीब 5 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चोर आशीष कुमार के खिलाफ थाने में पहले से ही चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। तीनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ : 38 पेंशनरों का बना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, घर बैठे सुविधा लेने का दिया गया प्रशिक्षण
वाराणसी : छपरा से उधना व आनंद विहार के लिए 21 नवंबर को चलेगी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेनें, रेलवे ने दी सौगात >>