गाजीपुर : जिले के सात बीईओ को शासन ने भेजा गैरजनपद, तबादला होकर आए आठ नए बीईओ

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों के बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत गाजीपुर में तैनात सात खंड शिक्षा अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि जिले में आठ नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। स्थानांतरण के तहत रविंद्र सिंह को वाराणसी, मिन्हाज आलम को जौनपुर, बीरबल राम, अशोक कुमार गौतम और हेमंत कुमार को मऊ, मनीष कुमार पांडेय को चंदौली तथा राजीव यादव को सुल्तानपुर भेजा गया है। वहीं बदले में गाजीपुर में नए खंड शिक्षा अधिकारियों के रूप में अखिलेश यादव, नीरज श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, श्रवण यादव, राजेश वैश्य, गौतम प्रसाद व अमित सिंह की तैनाती की गई है।

