गाजीपुर : कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देगी सरकार, राज्यमंत्री ने संवाद कर सभी से किया वादा





गाजीपुर। नगर के छावनी लाइन स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और क्षेत्रीय परिस्थितियों को गंभीरता से सुना तथा उनके यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और विचारधारा की शक्ति पर आधारित है। कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक पूंजी और आधारशिला हैं। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं का समाधान करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान, उनके सुझाव और समस्याएं उनकी प्राथमिकता हैं। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिपं अध्यक्ष सपना सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, डॉ. विजय यादव, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, शशिकांत शर्मा, बृजनंदन सिंह, माया सिंह, अमित सिद्धार्थ, श्यामराज तिवारी, शशांक राय, संकठा प्रसाद मिश्र, किरन सिंह, सुमन बिंद, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, संतोष चौहान, मार्कंडेय चौहान आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व संचालन महामंत्री सुमित तिवारी ने किया। आभार जिला प्रभारी अजीत चौबे ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : इस गांव में दम तोड़ रही शासन की ‘हर घर जल’ जैसी महत्वाकांक्षी योजना, पानी टंकी बनने के बाद भी घरों तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी
गाजीपुर : जिले के सात बीईओ को शासन ने भेजा गैरजनपद, तबादला होकर आए आठ नए बीईओ >>