जखनियां : इस गांव में दम तोड़ रही शासन की ‘हर घर जल’ जैसी महत्वाकांक्षी योजना, पानी टंकी बनने के बाद भी घरों तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी





जखनियां। हर घर नल से जल योजना के तहत पानी की टंकी स्थापित होने के बावजूद परसपुर बुढ़ानपुर में पेयजल की समस्या दूर नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कई मोहल्लों में नियमित और समान रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को आज भी देसी हैंडपंप के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गांव के दक्षिणी मोहल्ले के ग्रामीणों का कहना है कि कुछ मोहल्लों में पानी पहुंच रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। पानी आने का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। कभी सुबह तो कभी शाम को आपूर्ति होती है और कई बार लगातार कई दिनों तक नलों से पानी नहीं आता। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत ऑपरेटर का कहना है कि गेट वाल्व में पर्याप्त प्रेशर नहीं बनने के कारण सभी मोहल्लों तक समान रूप से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस समस्या से विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : मतदाता जोड़ो महाभियान को लेकर भाजपा की लगेगी कार्यशाला, रूपरेखा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर होगी चर्चा
गाजीपुर : कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देगी सरकार, राज्यमंत्री ने संवाद कर सभी से किया वादा >>