सैदपुर : मतदाता जोड़ो महाभियान को लेकर भाजपा की लगेगी कार्यशाला, रूपरेखा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर होगी चर्चा

सैदपुर। भाजपा की ओर से मतदाता जोड़ो महाभियान-2026 को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आगामी शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला दोपहर 1ः30 बजे पूर्व विधायक सुभाष पासी के आवास स्थित भाजपा कार्यालय पर होगी। इसमें अभियान की रूपरेखा, कार्ययोजना और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा की जाएगी। बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अजीत चौबे शामिल होंगे।

