सैदपुर : पारिवारिक विवाद में महिला से मारपीट, विवाहिता ने पांच के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा





सैदपुर। थानाक्षेत्र के होलीपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी सास, ससुर, दो देवर और देवरानी पर मारपीट कर घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होलीपुर गांव निवासिनी संजू पत्नी साजन ने थाने में तहरीर में बताया कि उनकी सास-ससुर, देवर प्रद्युम्न और राजन तथा देवरानी रेनू ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनके सिर में चोट आई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें पहुंचीं। पीड़िता ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस बाबत कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बलिया : 37 रेल पेंशनरों को जारी किया गया डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, अभियान 5.0 के तहत लगाया गया शिविर
सैदपुर : मतदाता जोड़ो महाभियान को लेकर भाजपा की लगेगी कार्यशाला, रूपरेखा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर होगी चर्चा >>