सैदपुर : कार्यालय में सहकारी समितियों के साथ एसडीएम ने की बैठक, क्रय केंद्रों को खरीद में तेजी लाने के दिये निर्देश





सैदपुर। तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में बुधवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित लोगों को अपने-अपने केंद्रों को सक्रिय रखने और खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज खरीदने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी खरीद व्यवस्था का लाभ उठा सकें। केंद्रों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और समिति प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखते हुए खरीद प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाया जाए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : टोल बचाने के चक्कर में खानपुर-तेलियानी सड़क पर बढ़ा वाहनों का दबाव, तीन किमी तक सड़क हुई गड्ढों में तब्दील
सैदपुर : सीता वनवास और लव-कुश के शौर्य का मंचन देख भावुक हुए दर्शक, समाजसेवी मनोज सिंह ने उतारी आरती >>