रेवतीपुर : शक्तिनगर थाने पर तैनात दारोगा का हुआ निधन, गांव में शोक

रेवतीपुर। क्षेत्र के बसुका गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक सदाशिव राय का मंगलवार को निधन हो गया। वो महज 57 वर्ष के थे और इन दिनों सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाने में तैनात थे। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पैतृक गांव बसुका में शोक की लहर दौड़ गई। वो अपने पीछे पत्नी इंदु राय, तीन बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। गांव के लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। वहीं, पुलिस विभाग में भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

