सैदपुर : संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की सुरक्षा को लेकर एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया निर्देश





सैदपुर। आगामी निर्वाचन कार्यों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति चौरसिया और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में तहसील व सर्किल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों एवं निरीक्षकों के साथ निर्वाचन बूथों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों की स्थिति, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति चौरसिया ने सभी निरीक्षकों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन बूथों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक सूचनाएं जुटाएं और संवेदनशीलता के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार रखें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने पर जोर दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : छपरा से उधना के लिए 19 नवंबर को चलेगी आरक्षित विशेष ट्रेन, रेलवे ने दी सौगात
रेवतीपुर : शक्तिनगर थाने पर तैनात दारोगा का हुआ निधन, गांव में शोक >>