गाजीपुर : छपरा से उधना के लिए 19 नवंबर को चलेगी आरक्षित विशेष ट्रेन, रेलवे ने दी सौगात

गाजीपुर। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन छपरा से उधना के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 05115 छपरा-उधना 19 नवंबर गुरुवार को शाम 6ः20 बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन बलिया, रसड़ा, मऊ, आजमगढ़ और शाहगंज होते हुए दूसरे दिन जौनपुर, वाराणसी जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, धरणगांव, अमलनेर, दोंडाईचा, नंदुरबार और व्यारा के रास्ते तीसरे दिन सुबह 5ः20 बजे उधना पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन का संचालन एकल यात्रा के लिए किया जा रहा है। इसमें शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के पांच और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इससे पूर्वांचल से गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

