गाजीपुर : छपरा से आनंद विहार के लिए 19 नवंबर को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, के यात्रियों को मिलेगी राहत





गाजीपुर। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 05057 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल 19 नवंबर गुरुवार को रात नौ बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा होते हुए बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते अगले दिन शाम 4ः55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05058 आनंद विहार टर्मिनल-थावे 20 नवंबर शुक्रवार को रात 8ः10 बजे रवाना होगी। यह गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद और गोरखपुर होते हुए कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना और तमकुही रोड के रास्ते अगले दिन दोपहर 2ः10 बजे थावे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 और एसएलआरडी के दो सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : त्योहारों के बाद वापस जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दी सौगात, मऊ से बांद्रा टर्मिनस के लिए 18 नवंबर को चलेगी विशेष ट्रेन
गाजीपुर : छपरा से उधना के लिए 19 नवंबर को चलेगी आरक्षित विशेष ट्रेन, रेलवे ने दी सौगात >>