गाजीपुर : त्योहारों के बाद वापस जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दी सौगात, मऊ से बांद्रा टर्मिनस के लिए 18 नवंबर को चलेगी विशेष ट्रेन





गाजीपुर। दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी को सुगम बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने मऊ से बांद्रा टर्मिनस के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05075 मऊ-बांद्रा टर्मिनस 18 नवंबर बुधवार को रात 8ः40 बजे मऊ से रवाना होगी। यह ट्रेन बेल्थरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, चौरी चौरा, कुसम्हीं और गोरखपुर होते हुए खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, ईदगाह आगरा, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली के रास्ते तीसरे दिन दोपहर दो बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन एकल यात्रा के लिए चलाई जा रही है। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के आठ, एक एलएसएलआरडी और एक जेनेरेटर सह लगेज यान सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : छपरा से दिल्ली के लिए 18 नवंबर को चलेगी आरक्षित विशेष ट्रेन, वापस जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
गाजीपुर : छपरा से आनंद विहार के लिए 19 नवंबर को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, के यात्रियों को मिलेगी राहत >>