गाजीपुर : छपरा से दिल्ली के लिए 18 नवंबर को चलेगी आरक्षित विशेष ट्रेन, वापस जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत





गाजीपुर। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन छपरा से दिल्ली के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। पूर्वाेत्तर रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 05053 छपरा-दिल्ली 18 नवंबर बुधवार को रात नौ बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा होते हुए बुढ़वल, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, टूंडला और गाजियाबाद के रास्ते अगले दिन रात 8ः20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन एकल यात्रा के लिए किया जा रहा है। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इससे छठ के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : छपरा से मुंबई के लिए 18 नवंबर को चलेगी आरक्षित स्पेशल ट्रेन, त्योहारों के बाद वापस जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई ट्रेन
गाजीपुर : त्योहारों के बाद वापस जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दी सौगात, मऊ से बांद्रा टर्मिनस के लिए 18 नवंबर को चलेगी विशेष ट्रेन >>