गाजीपुर : छपरा से मुंबई के लिए 18 नवंबर को चलेगी आरक्षित स्पेशल ट्रेन, त्योहारों के बाद वापस जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई ट्रेन





गाजीपुर। दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वाेत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि ट्रेन संख्या 05055 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 18 नवंबर बुधवार को छपरा से रात आठ बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, पिपराइच, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा होते हुए लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण के रास्ते तीसरे दिन दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा 20 नवंबर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे रवाना होगी। यह निर्धारित मार्ग से होते हुए तीसरे दिन सुबह 5ः45 बजे छपरा पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के नौ और एसएलआरडी के दो सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : जल्द ही पुलिस लाइन में सम्मानित होंगे अर्जुन अवार्डी ओलंपियन राजकुमार पाल, गांव में जश्न का माहौल
गाजीपुर : छपरा से दिल्ली के लिए 18 नवंबर को चलेगी आरक्षित विशेष ट्रेन, वापस जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत >>