अनौनी : जल्द ही पुलिस लाइन में सम्मानित होंगे अर्जुन अवार्डी ओलंपियन राजकुमार पाल, गांव में जश्न का माहौल





अनौनी। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भारतीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को गाजीपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल उन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह सहित जिले के कई विशिष्ट लोग मौजूद रहेंगे। मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम करमपुर के संचालक अनिकेत सिंह ने बताया कि राजकुमार पाल की उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी के सम्मान में पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के प्रमुख अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि राजकुमार पाल को मिलने वाला यह सम्मान करमपुर की समृद्ध हॉकी परंपरा और गाजीपुर की खेल प्रतिभाओं के लिए भी गौरवपूर्ण अवसर है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : चोरी करने की फिराक में घूम रहे तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो तमंचे सहित चोरी की बाइक बरामद, तीनों पर दर्ज हैं कुल 18 मुकदमे
गाजीपुर : छपरा से मुंबई के लिए 18 नवंबर को चलेगी आरक्षित स्पेशल ट्रेन, त्योहारों के बाद वापस जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई ट्रेन >>