जखनियां : वृंदावन गोशाला में नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे की मनाई गई पुण्यतिथि, जीवनचर्या पर हुई चर्चा





जखनियां। क्षेत्र के वृंदावन स्थित बाबा गोरखनाथ गोशाला एवं आयुर्वेदिक आश्रम परिसर में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं की ओर से नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उनके जीवन, राजनीतिक गतिविधियों और ऐतिहासिक घटनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान राजेंद्र शर्मा उर्फ लौजारी बाबा ने नाथूराम गोडसे के जीवन और उनकी राजनीतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोडसे का जन्म वर्ष 1910 में महाराष्ट्र में हुआ था और वह हिंदू महासभा से जुड़े थे। उन्होंने नारायण आप्टे के साथ वर्ष 1944 में मराठी समाचार पत्र ‘अग्रणी’ शुरू किया था, जिसका बाद में नाम ‘हिंदू राष्ट्र’ रखा गया। कहा कि हैदराबाद में निजाम शासन के विरोध में हुए आंदोलन में भी उन्होंने भाग लिया था। लौजारी बाबा ने कहा कि सरकारें नाथूराम गोडसे सहित अन्य ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को याद कर राजनीतिक लाभ तो प्राप्त करती हैं, लेकिन उनके सम्मान में डाक टिकट जारी करने या भारत रत्न देने जैसी पहल नहीं की गई है। वक्ताओं ने ऐतिहासिक व्यक्तित्वों और घटनाओं के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। रमेश चौबे ने कहा कि इतिहास को समझने के लिए उससे जुड़े विचारों और घटनाओं का अध्ययन जरूरी है। इस मौके पर शैलेश सिंह, राजेश, काशीनाथ, हीरालाल, मनोज खरवार, इंद्रमणि, राम अवतार, राकेश सिंह, मुन्ना चौबे, प्रदीप मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, वासुदेव, अशोक आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शादियाबाद : मड़ई में सो रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौत के पहले मित्रों संग की थी पार्टी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
भीमापार : जिले के 2266 विद्यालयों में शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा, पहले दिन 85 से 90 प्रतिशत रही उपस्थिति >>