गाजीपुर : मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर 19 नवंबर को सातों विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगी कार्यशालाएं, भाजपा की हुई बैठक

गाजीपुर। भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें आगामी 19 नवंबर को जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यशालाएं आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इनमें अभियान की रूपरेखा, कार्यपद्धति और संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि संगठन के सभी 604 शक्ति केंद्रों और 3335 बूथों पर सक्रियता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि अभियान के तहत सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। इस मौके पर पारसनाथ राय, विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, सनाउल्लाह शन्ने, विश्व प्रकाश अकेला, वीरेंद्र चौहान, पूनम मौर्या, अमित सिद्धार्थ, धनंजय चौबे, अशोक कुमार, गर्वजीत सिंह, शशिकांत शर्मा सहित विधानसभा प्रभारी एवं बीएलए-1 मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

