जखनियां : रेलवे परिसर में बनी जर्जर सड़क की हुई नापी, जल्द शुरू होगा निर्माण तो राहगीरों को मिलेगी निजात





जखनियां। स्थानीय रेलवे परिसर में सब्जी मंडी से चौजा तिराहे तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की उम्मीद जगी है। मंगलवार को रेल विभाग के अधिकारियों ने सड़क निर्माण के लिए सर्वे करने के साथ नापी कराई। अधिकारियों ने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इससे रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सर्वदलीय तहसील विकास एवं जनकल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने बताया कि रेलवे परिसर की इस सड़क का निर्माण पहले रेल विभाग की ओर से कराया गया था, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क जगह-जगह टूटकर खराब हो गई है। इससे यात्रियों, राहगीरों और रेलवे परिसर में आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। समिति की ओर से सड़क निर्माण की मांग लगातार उठाई जा रही थी। इस संबंध में डीआरएम वाराणसी और जीएम गोरखपुर को मांगपत्र देकर सड़क निर्माण सहित रेलवे परिसर की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों की ओर से नापी कराया जाना सकारात्मक पहल है। समिति रेलवे परिसर से जुड़ी अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयासरत है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : अक्षय नवमी पर है भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा कर उसके नीचे भोजन करने का विशेष महत्व, होगा आयोजन
गाजीपुर : मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर 19 नवंबर को सातों विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगी कार्यशालाएं, भाजपा की हुई बैठक >>