कासिमाबाद : तेज रफ्तार पेड़ से टकराई, बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल





कासिमाबाद। थानाक्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर के पास सोमवार की शाम सड़क किनारे तरकुल के पेड़ से बाइक टकराने से जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भदसा निवासी राजकुमार चौहान (35) पुत्र मोती चौहान के घर उनके साले मदारपुर, शादियाबाद निवासी सोनू चौहान (34) पुत्र नन्हकू चौहान आए थे। सोमवार की शाम दोनों सिंगेरा बाजार से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान मोहिउद्दीनपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तरकुल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। राजकुमार की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर उनकी पत्नी सुनीता चौहान भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचीं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कासिमाबाद : दूसरी भैंस दिलाने का झांसा देकर ठग ले गया भैंस, कई महीनों से खरीदने की बात कहकर बना रहा था संपर्क
जखनियां : अक्षय नवमी पर है भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा कर उसके नीचे भोजन करने का विशेष महत्व, होगा आयोजन >>