कासिमाबाद : दूसरी भैंस दिलाने का झांसा देकर ठग ले गया भैंस, कई महीनों से खरीदने की बात कहकर बना रहा था संपर्क





कासिमाबाद। थानाक्षेत्र के सनेहुआ गांव निवासी नंदू प्रसाद सरोज ने एक व्यक्ति पर दूसरी भैंस दिलाने का झांसा देकर उनकी भैंस लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बताया कि एक व्यक्ति उनकी भैंस के बदले दूसरी भैंस देने की बात कहकर पशु को ले गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति कई महीनों से व्यापारी बनकर उनके घर आता था और भैंस खरीदने की बात करता था। इसी दौरान उसने नंदू प्रसाद को अपनी बातों में लेकर पास के एक गांव में दूसरी भैंस दिखाने की बात कही। इसके बाद वह उनके साथ घर आया और भैंस को पिकअप पर लदवा दिया। आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति ने नंदू प्रसाद को अपनी बाइक पर बैठाया और पास के गांव ले जाने के बजाय एक चट्टी पर उतारकर कुछ काम से जाने की बात कही। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भांवरकोल : छठ पूजा के लिए घर बंद कर गए दो घरों में हुई चोरी, तीन लाख के आभूषण और नकदी ले गए चोर
कासिमाबाद : तेज रफ्तार पेड़ से टकराई, बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल >>