अनौनी : बंदरों के उत्पात से लोग बेहाल, तीन महीने से घरों की छतों पर उत्पात मचा पानी की टंकी और सोलर प्लेट को पहुंचा रहे नुकसान





अनौनी। क्षेत्र के सिधौना और अनौनी पोखरा गांव के ग्रामीण पिछले तीन महीने से बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। करीब आधा दर्जन बंदरों का झुंड शीतला माता मंदिर और आसपास के रिहायशी इलाकों में डेरा जमाए हुए है। बंदर आए दिन घरों की छतों पर पहुंचकर घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे लोगों को अपने घरों की छतों पर रखे सामान की निगरानी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, बंदर छतों पर लगी पानी की टंकियों, डिश एंटीना और सोलर प्लेट को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। सूखने के लिए रखे अनाज और कपड़ों को भी बिखेरकर खराब कर देते हैं। कई बार घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। अचानक झपटने के कारण लोगों को काटने और चोटिल होने का डर बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। शीतला माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बंदरों से बचकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बनी इस समस्या से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जौनपुर : चोरी के व पुराने मोबाइलों से क्लोन बनाकर अपराध करता था गिरोह, भंडाफोड़ के बाद 939 मोबाइल और 20 हजार टूटे फोन बरामद, 7 गिरफ्तार
अनौनी : सिधौना तिराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, शादी का कार्ड देकर लौट रहे बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर >>