जखनियां : स्वगणना अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक, शिक्षक ने स्वयं भी पूरी की प्रक्रिया, तय समय में ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की अपील





जखनियां। जनगणना के द्वितीय चरण के तहत चलाए जा रहे स्वगणना अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बारोडीह गांव में शिक्षक संदीप पांडेय ने ग्रामीणों को स्वगणना के महत्व और इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं भी अपनी स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। बताया कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक निर्धारित पोर्टल पर स्वयं अपने और परिवार से संबंधित जनगणना की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं भरने का अवसर मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि 16 से 30 नवंबर के बीच सभी लोग अपनी स्वगणना अवश्य पूरी करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस मौके पर राकेश पांडेय, मृत्युंजय नारायण पांडेय, हिमांशु पांडेय, सतीश पांडेय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : छठ विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारियों को लेकर डीआरएम ने किया बांसडीह रोड स्टेशन का निरीक्षण, संरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता परखी
जखनियां : घने कोहरे में सूर्य दर्शन का इंतजार करती रहीं व्रती महिलाएं, देर से उगने के बाद अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि >>