वाराणसी : छठ के बाद भी यात्रियों को मिल रही रेलवे की सौगात, छपरा से मुंबई के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन





वाराणसी। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे ने छपरा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच एक फेरे के लिए त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05055 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 18 नवंबर, बुधवार को छपरा से रात आठ बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा विशेष ट्रेन 20 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर तीन बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 5ः45 बजे छपरा पहुंचेगी। रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार छपरा से चलने वाली ट्रेन मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, पिपराइच, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, गोमती नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में भी ट्रेन इन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होकर छपरा पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के नौ और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : औड़िहार व फुलवारी सहित पूरे क्षेत्र में गंगा किनारे श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ का महापर्व, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण
वाराणसी : छपरा से दिल्ली के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा और लखनऊ होते हुए पहुंचेगी दिल्ली >>