जखनियां : रास्ते से आवागमन के विवाद में तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव में रास्ते से आने-जाने को लेकर चल रहे पुराने विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की। हथियाराम चौकी प्रभारी रणजीत सिंह को गांव में रास्ते को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के अजय यादव और मुकेश यादव तथा दूसरे पक्ष के तहसीलदार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय भेज दिया।

