सादात : गैर जनपद से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार





सादात। बहरियाबाद पुलिस ने सोमवार को 33 वर्षीय राजन गुप्ता उर्फ शिवशंकर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। राजन गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़ के प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने वारंट जारी किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी धरपकड़ का प्रयास किया तो पता चला कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। जिसके बाद पुलिस उसके घर बहरियाबाद के गदाईपुर पहुंची और वहां से राजन गुप्ता उर्फ शिवशंकर पुत्र रामाश्रय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। टीम में उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : सदर के कलौना में एसआईआर के लिए सहयोग कार्यालय का हुआ उद्घाटन, कार्यकर्ताओं से अपील
सैदपुर : न्यू लीलावती अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव यादव के पिता डॉ. मूलचंद सिंह यादव का निधन, क्षेत्र में शोक >>