सैदपुर : न्यू लीलावती अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव यादव के पिता डॉ. मूलचंद सिंह यादव का निधन, क्षेत्र में शोक

सैदपुर। क्षेत्र के सादीभादी मोड़ स्थित न्यू लीलावती अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव यादव के पिता भैरोपुर उचौरी निवासी डॉ. मूलचंद सिंह यादव का हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वो 70 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर पहुंचकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदना प्रकट की। अस्पताल के प्रबंधक नितेश यादव ने बताया कि वो अपने पीछे 3 पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े भाई विसर्जन यादव ने दी। इधर उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। डॉ. मूलचंद सिंह यादव क्षेत्रीय लोगों में बेहद प्रसिद्ध थे। बीमारियों को अपनी दवाओं से ठीक करने का उनका दशकों पुराना अनुभव था।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

