सैदपुर : ट्रेन के अंदर से गायब हुई अधेड़ महिला, 2 दिनों से सास के इंतजार में 3 बच्चों संग स्टेशन पर बैठी हुई है बहू

सैदपुर। क्षेत्र के औड़िहार जंक्शन पर बीते 2 दिनों से एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ बैठी हुई अपनी सास का इंतजार कर रही है, जबकि उसकी सास का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उसने अपने परिजनों को सूचित कर दिया है। जिसके बाद परिजन भी हलकान हो गए हैं। बिहार के सीतामढ़ी स्थित भटौलिया निवासिनी शकीला खातून पत्नी नन्हकू शाह के 2 बेटे लाल अहमद व सुखारी शाह हैं और दोनों अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहकर निजी कारखाने में काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। घर पर शकीला अकेले ही रहती थीं। जिसके चलते उनके दोनों बेटों ने कहा कि मां को भी यहीं मुंबई लेती आओ। जिसके लिए नगमा अपने 2 छोटे पुत्र व एक पुत्री को लेकर घर आई थी और यहां से सास को लेकर वापस मुंबई के कुर्ला जा रही थी। इसके लिए उसने रक्सौल से जनसाधारण एक्सप्रेस पकड़ा। इस बीच नगमा ट्रेन में ही सो गई। औड़िहार जंक्शन आने पर जब उसकी नींद खुली तो देखा कि सास गायब है। जिसके बाद उसके होश उड़ गए। उसने आसपास काफी तलाश की और जब वो नहीं मिली तो वो वहीं उतर गई। इसके बाद औड़िहार जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी को सूचित किया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भरोसा दिया कि उनकी तलाश की जा रही है। इधर शकीला के गायब होने के दिन से ही नगमा स्टेशन पर अपने बच्चों के साथ बैठी हुई सास की राह देख रही है। इसके लिए 7857964802 नम्बर पर सूचना देने की अपील की है।

