सैदपुर : 2027 में यूपी में बनेगी मायावती की सरकार, बसपा सुशासन को भाजपा व सपा से बेहतर मान रही जनता, ककरहीं में बोले प्रभारी





सैदपुर। क्षेत्र के ककरहीं गांव में बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के मुख्य प्रभारी रामचंद्र गौतम पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 का चुनाव उत्तर प्रदेश में बसपा के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। कहा कि 2027 में बसपा की सरकार बननी तय है और मायावती एक बार फिर से यूपी की मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ ही सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करेंगी। कहा कि यूपी में ध्वस्त कानून व्यवस्था के साथ ही भ्रष्टाचार के खात्मे का एकमात्र तरीका मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनाना ही है। कहा कि यूपी के लोगों ने सपा व भाजपा की सरकारों को देख लिया और उनकी तुलना अब वो मायावती कार्यकाल से करते हुए उनके सुशासन को बेहतर बता रहे हैं। कहा कि इसके लिए आज से ही कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को बसपा की नीतियों से अवगत कराएं और चुनाव की तैयारियां करें। इस मौके पर जोनल इंचार्ज सीताराम भारती, जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, सत्यप्रकाश गौतम, जितेंद्र मानव, रमेश प्रजापति, देवीदयाल, संतोष पाल, उमाशंकर यादव, पुनवासी पाल आदि रहे। .



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : ‘मां, अभी साइकिल चलाकर आता हूं’ कहकर आगापुर से निकला बालक 24 घंटों बाद भी नहीं पहुंचा घर, मीलों दूर मिली साइकिल
सैदपुर : ट्रेन के अंदर से गायब हुई अधेड़ महिला, 2 दिनों से सास के इंतजार में 3 बच्चों संग स्टेशन पर बैठी हुई है बहू >>