सैदपुर : तहसील में द बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, एसडीएम ने बार-बेंच के तालमेल पर दिया जोर

सैदपुर। नगर के तहसील परिसर में सोमवार को द तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपजिलाधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह यादव, महामंत्री चंदन कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश चंद्र पाल, कोषाध्यक्ष ब्रह्मानंद राव व आय व्यय निरीक्षक के पद पर अंगद कुमार ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के पश्चात सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कहा कि अपने पद की गरिमा के अनुसार सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करें, ताकि न्याय की उम्मीद में आने वाली जनता लाभान्वित हो सके। कहा कि बार व बेंच के बीच समन्वय स्थापित करने से न्यायिक प्रक्रिया और बेहतर, पारदर्शी व सुगम बन जाती है, ऐसे में दोनों पक्ष एक दूसरे से पारस्परिक समन्वय से कार्य करें, ताकि फरियादियों को न्यायिक प्रक्रिया बेहतर मिल सके। इसके बाद नए बार टीन शेड के निर्माण कार्य के लिए फीता काटकर शिलान्यास किया गया। साथ ही अतिथियों ने सहयोग धनराशि भी घोषित की। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर सिंह काठू, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिपं सदस्य रामगोपाल सिंह, सीओ रामकृष्ण तिवारी, अधिवक्ता तैय्यब आदि रहे।

